
अवैध गांजे की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 220 किलो मादक पदार्थ सहित 2 कार बरामद
By Dinesh chourasiya
महासमुंद। CG CRIME NEWS : जिले की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 220 किलो गांजा सहित 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में से एक आरोपी सालभर पहले गांजा की तस्करी करते जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया था।






महासमुंद पुलिस अधीक्षक धमेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत परसकोल पदमपुर चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक स्वीट कार सीजी 19 बीजे 2391 में सवार हरी सिंह अगरिया पिता बिंटू अगरिया के पास से एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। वहीं, दूसरे मामले में कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका के पास मारुति रिट्ज कार सीजी 06 एम 1000 में सवार राजेश रात्रे पिता स्वर्गीय संतोष रात्रे रायपुर निवासी के पास से 120 किलो अवैध गांजा को बरामद किया गया। दोनों आरोपियों से अवैध गांजा की कीमत लगभग 55 लाख रुपये आकि गई है यह उड़ीसा प्रांत से तस्करी किया करते थे। बसना पुलिस और कोमाखान पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है।















