
मध्यप्रदेश
दर्दनाक हादसा, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पुल से नीचे गिरी बस, 15 लोगों की मौत, कई घायल
By Dinesh chourasiya
मध्य प्रदेश के खरगोन में आज एक बस पुल से गिर गई। 15-20 लोगों की मौत की सूचना मिली है। बस इंदौर से डोंगरगांव जा रही थी। हादसा सुबह 9:30 बजे हुआ। मौतों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बताया जाता है कि श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस दंसवा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। बस ओवरलोड थी।घटना की सूचना मिलने पर एसपी, कलेक्टर और विधायक मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।इस खबर पर अपडेट जारी है



















