छत्तीसगढ़

सात माह की गर्भवती महिला ने दी जान, पड़ोस में 5 साल के बच्चे ने कहा कि – “मेरी मम्मी पंखे से झूल रही है” हास्पिटल के गणतंत्र दिवस समारोह से लौटा पति

भिलाई नगर, । दुर्ग संभाग के बालोद में सात माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगा अपनी ईह लीला खत्म कर ली। मृतका प्रेरणा मोरार (25 वर्ष) का पहले से 5 वर्ष का एक बच्चा है और वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी।मिली जानकारी के मुताबिक महिला का पति महेंद्र मोरार जिला अस्पताल में वार्ड बॉय है। जब पति गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने के लिए आज जिला अस्पताल गया तो इधर शिव कालोनी स्थित निवास में पत्नी ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 5 साल के बेटे को जब उसकी मां फंदे पर लटकती दिखी, तो उसने पड़ोसियों को ये बात बताई और पड़ोसी तुरंत कमरे में पहुंचे तथा उसके पति को खबर की।

पति महेंद्र जानकारी मिलते ही घर लौटा और पुलिस को खबर की। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पूछताछ में पति ने बताया कि उन दोनों के बीच सबकुछ सामान्य था। किसी तरह का कोई लड़ाई-झगड़ा या विवाद नहीं था। पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, वो भी उससे हैरान है। ससुराल वालों ने बहू की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत अच्छी महिला थी और किसी तरह का कोई विवाद परिवार में नहीं था। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच में ही पता चल सकेगा कि गर्भावस्था में सबकुछ ठीक होने के बावजूद महिला ने आत्महत्या क्यों कर ली।

 

 

 

Related Articles

Back to top button