भिलाई भाजपा पार्षद बीएसपी में लोहा चोरी करते गिरफ्तार पुलिस ने गुपचुप तरीके से भेजा जेल
By Dinesh chourasiya

रिसाली नगर पालिक निगम अंतर्गत वार्ड 33 के भाजपा पार्षद परमेश्वर कुमार उर्फ पिंटू को भिलाई स्टील प्लांट के अंदर से लोहा चोरी करके ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। बीएसपी की सुरक्ष ड्यूटी में तैनात CISF ने पार्षद को गिरफ्तार कर भट्ठी पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बिना कोई विज्ञाप्ति जारी किए उसे गुपचुप तरीके से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।







जानकारी के मुताबिक पार्षद परमेश्वर कुमार पिंटू की कार से चोरी का तांपा जब्त किया गया है। यह तांबा भिलाई इस्पात संयंत्र का तांबा है, जिसे वो शुक्रवार को अपनी कार में छिपाकर चोरी के इरादे से ले जा रहे थे। इसी दौरान भिलाई इस्पताल संयंत्र की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उनको रोका और कार की तलाशी ली तो तांबा जब्त किया गया। इसके बाद सीआईएसएफ ने उसे गिरफ्तार कर दुर्ग पुलिस के हवाले कर दिया।
भट्ठी टीआई राजेश साहू ने बताया कि सीआईएसएफ ने परमेश्वर कुमार को उनके सुपुर्द किया है। उन्होंने उनकी गाड़ी की जब्ती भी करवाई है, उस कार में लगभग 220 किलो तांबे के तार भरा हुआ था। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




निगम में एमआईसी मेंबर भी रह चुका है पार्षद
आरोपी पार्षद परमेश्वर उर्फ पिंटू ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में निगम का पार्षद जीता जीता था। इसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गया। कांग्रेस की शहर सरकार होने से उसे एमआईसी सदस्य बना दिया गया। इसके बाद जब प्रदेश में भाजपा की सत्ता आई तो अवसर का फायदा उठाकर पिंटू ने भाजपा प्रवेश कर लिया।
पुलिस ने गुपचुप तरीके से भेजा जेल
दुर्ग पुलिस जब भी कोई आरोपी को गिरफ्तार करती है तो उसका फोटो वीडियो के साथ एक प्रेस रिलीज जारी करती है। इस मामले में पुलिस ने गुपचुप तरीके से कार्रवाई की। पुलिस ने ना तो पार्षद पिंटू की फोटो और वीडिया जारी किया ना ही उसने इसके बारे में कोई प्रेस रिलीज शेयर किया।




