उत्तरप्रदेश

ओवरटेक करने के फेर में ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिरी- 13 की मौत

By Dinesh chourasiya

: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के तिलहर निगोही रोड पर शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई। DM ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रॉली में 30 से 35 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली रटा पुल से रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई है। ग्राम सनौरा के लोग गांव में भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे।  हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौके पर SDRF और NDRF की टीम पहुंच गई है।

घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया है। जिला अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम से लोग अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे।

इसी दौरान दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं। जिसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सीएम योगी ने जताया दुख : सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने का ऐलान किया है

Related Articles

Back to top button