
उत्तरप्रदेश
BREAKING NEWS : नदी के पूल से नीचे गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, मची चीख पुकार, सीएम ने जताया दुख
By Dinesh chourasiya







। BREAKING NEWS : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ है। तिलहर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों को मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं।
हादसा तिलहर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग ददरौल के सुनौरा गांव के रहने वाले थे। गर्रा नदी से जल लेने थे।













