
पावर हाउस क्रास फ्लाई ओवर फिर से बंद कुछ ही दिन पहले हुआ था चालू वजह रंग रोगन कार्य मार्केट एरिया में फिर लगने लगा जाम, पुरानी सड़क से दौड़ने लगे भारी वाहन
By Dinesh chourasiya
आपको बता दें कि पॉवर हाउस मार्केट एरिया में ट्रैफिक का दबाव काफी अधिक हो जाने से आधा फ्लाईओवर ब्रिज बनने के बाद ही शुरू कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर ब्रिज की रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाली लेन को खोल दिया था। इसे मंगलवार को फिर से बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से भारी वाहन फिर पुरानी सड़क से दौड़ने लगे हैं। इससे वहां बार-बार रास्ता जाम हो रहा है। कार व दोपहिया वाहन चालकों को फिर पहले की तरह आवागमन में दिक्कतें हो रहीं हैं। पावर हाउस के फ्लाईओवर को शुरू कर दिए जाने के बाद से भिलाई-दुर्ग में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिली थी। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ब्रिज में रंग रोगन का कार्य चल रहा है। जैसे ही यह कार्य पूरा हो जाएगा, ब्रिज की दोनों तरफ की लेन को खोल दिया जाएगा। इसके बाद शहर का पूरा जाम हट जाएगा।
लाखों की संख्या में हर दिन गुजरते हैं वाहन
पॉवर हाउस फ्लाईओवर ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बना है। रायपुर से दुर्ग को जोड़ने वाले इस एनएच में हर दिन सवा लाख से ऊपर वाहन गजरते हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों की होती है। ब्रिज के शुरू हो जाने से हैवी वाहन शहर के ऊपर ऊपर निकलकर सीधे नागपुर की तरफ चले जाएंगे। छोटे व शहर में रहने वाले लोगों के वाहन शहर से आसानी से होकर गुजर सकेंगे।














