
शराब घोटाले पर BJP का पोस्टर वार:बिलासपुर में BJYM और महिला मोर्चा ने निकाली रैली, दुकानों के पास चस्पा किए पोस्टर
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर में BJYM और महिला मोर्चा ने निकाली रैली, दुकानों के पास चस्पा किए पोस्टर|बिलासपुर
सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगाकर भाजपा ने जारी किया पोस्टर।
प्रदेश में ED के शराब घोटाला उजागर करने के बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दो हजार करोड़ रुपए के इस घोटाले के आरोपों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने प्रदेश के साथ ही बिलासपुर में पोस्टर वार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पोस्टर रैली निकाली और शराब दुकान के आसपास शराब घोटाले का पोस्टर लगाए।







बीते दिनों भाजपा संगठन के पदाधिकारी और नेताओं ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी, जिसमें विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब सरकार के खिलाफ उग्र होने और सरकार की गड़बड़ियों को जोर-शोर से उठाते हुए आमजन तक पहुंचाने की अपील की गई थी। इसी कड़ी में भाजपा ने गौठानों का पोल खोलने के लिए अभियान चलाया और गौठानों में जाकर गड़बड़ियों को सामने लाने की कोशिश की।
शराब दुकानों के आसपास लगाए पोस्टर। –
शराब दुकानों के आसपास लगाए पोस्टर।
शराब में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप
भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सोमवार की शाम पुराना बस स्टैंड से पोस्टर रैली निकाली और आसपास की शराब दुकानों में जाकर शराब घोटाले को लेकर जारी पोस्टर लगाए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही कहा कि राज्य में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है केवल कमीशन और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।
पोस्टर रैली निकालकर किया विरोध-प्रदर्शन।
पोस्टर रैली निकालकर किया विरोध-प्रदर्शन।
ED ने किया है दो हजार करोड़ का शराब घोटाला उजागर
पिछले कई महीनों से ED की टीम शराब घोटाले को लेकर जांच कर रही थी। जांच में कई नेताओं और कारोबारियों के यहां छापेमारी की गई। साथ ही कुछ की गिरफ्तारियां भी हुई। इसी दौरान ED ने अपनी कार्रवाई का ब्योरा जारी किया था, जिसमें प्रदेश में करीब 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाला सामने आने की बात कही थी। ED के इस खुलासे के बाद ही भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है।











