Uncategorized
BIG ACCIDENT : रक्षाबंधन की खुशिया बदली मातम में 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत, बस और मैक्स गाड़ी में जोरदार भिड़ंत, 27 घायल
By Dinesh chourasiya

रक्षाबंधन मनाने अलीगढ़ जा रहे थे लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद की एक कंपनी से मैक्स वाहन पर सवार होकर सभी लोग अपने घर अलीगढ़ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे। इससे पहले की वह घर पहुंचते बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मैक्स वाहन की भीषण टक्कर हो गई। घटनास्थाल पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए।







जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें और अन्य अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गाजियाबाद की ओर से आ रही मैक्स पिकअप वैन सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई।




