मध्यप्रदेश

शर्मसार.. स्ट्रेचर न होने पर बुजुर्ग और महिला ने हाथों से उठाया शव, तमाशबीन बने रहे लोग 

 

गुना। तस्वीरें गुना जिले के रसीद कॉलोनी की है। जहां मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर शव वाहन बुलवाया, लेकिन इसके बाद भी अनियमितता के कारण स्ट्रेचर की जगह हाथों से डेड बॉडी को उठाना पड़ा।

गुना के कैंट थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली बात तो यह है कि एक बुजुर्ग और एक महिला ने अपने हाथों से डेड बॉडी को उठाकर शव वाहन के अंदर रखा। डेड बॉडी को उठा पाने में सक्षम ना होने के कारण दोनों ही लोग कड़ी मशक्कत करते नजर आए। इसे आखिर बेबसी कहें या फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें, जहां लोग तमाशबीन तो बने रहे, लेकिन एक शव को शव-वाहन तक नहीं ले जा सके।

: हालांकि व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसका शव पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button