मध्यप्रदेश

बोरवेल में गिरे 7 साल के बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, NDRF की टीम ने शुरू किया सुरंग बनाने का काम 

 

 

: विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में 7 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। वह 43 फीट पर फंसा हुआ है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मंगलवार सुबह 11.30 बजे से रेस्क्यू में जुटी हुई है। बच्चे लोकेश को बचाने के लिए सारी कोशिशें जारी है।

पोकलेन मशीन का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। NDRF की टीम बोरवेल के समीप सुरंग बनाने का कार्य शुरू कर दी है। आपको बता दें कि बोरवेल 60 फीट गहरा है। बच्चे तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। सुबह 5 बजे तक उसका मूमेंट देखने को मिला

 

: वहीं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि विदिशा जिले की लटेरी तहसील के खेरखेड़ी गांव में 7 वर्षीय मासूम के बोरवेल में गिरने की घटना दु:खद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, और उनके सतत संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने हेतु प्रयासरत है। मासूम की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।

 

Related Articles

Back to top button