छत्तीसगढ़

वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान के तहत शहर के छोटे-बड़े नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य निरंतर जारी

दुर्ग।नगर निगम।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम स्वस्थ्य विभाग अमला द्वारा वर्षा ऋतु से पहले नाला-नालियों की सफाई हेतु विशेष अभियान के तहत नाला-नालियों की साफ-सफाई का कार्य जोन स्तर पर निरंतर जारी है। बारिश से पहले नाला-नालियों की सफाई बेहतर ढंग से कर पानी के बहाव को व्यवस्थित करने के लिए अनेक जोन क्षेत्रों में  मशीन से बड़े नालों की सफाई की जा रही है जबकि नालियों की सफाई का कार्य मिनी चैन माउंटेन मशीन और सफाई अमले के माध्यम से किया जा रहा है।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा निरन्तर नाली सफाई कार्य का मॉनिटरिंग कर रहें है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम महापौर व आयुक्त के दिशानिर्देश पर वर्षा ऋतु से पहले नाला-नालियों की साफ-सफाई का कार्य जोन स्तर पर शुरू किया गया है। बारिश से पहले नाला-नालियों की सफाई बेहतर ढंग से कर पानी के बहाव को व्यवस्थित करने के लिए अनेक जोन क्षेत्रों में मशीन से बड़े नालों की सफाई शुरू की गई है जबकि नालियों की सफाई का कार्य  मशीन और सफाई अमले के माध्यम से किया जा रहा है।पोटियाकला,कसारीडीह,इंदिरा मार्केट,पद्मनाभपुर,केलाबाड़ी आदर्श नगर रोड, मुक्त नगर क्षेत्र,कन्हैयापुरी, पोलसाय पारा के अलावा आदि की सफाई गैंग  के माध्यम से कराकर सफाई के दौरान निकले कचरे एवं मलमे को भी उठवाया गया साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की साफ की गई।

 

Related Articles

Back to top button