Uncategorized

बिलासपुर में एम्स खोलने की सिफारिश के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ सरगुजा में भड़का आक्रोश… भाजयुमो ने सिर मोड़ा कर किया विरोध प्रदर्शन.. जानिए..पूरी खब

) : छतीसगढ़ विधानसभा के पटल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा अधिकृत रूप से बिलासपुर में एम्स खोलने की बात कहने के विरोध में सोमवार को भाजयुमो द्वारा सरगुजा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सिर मुड़ाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

स्थानीय संगम चौक में आयोजित इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को विकास विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा भाजपा वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा की उपस्थिति में भाजयुमो पदाधिकारियों ने अपना सिर मुंडन कराकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button