छत्तीसगढ़

भिलाई में चेन स्नेचर्स का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, 10 से ज्यादा वारदात को दे चुके थे अंजाम

 

by DINESH CHOURASIYA
दुर्ग जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग करने वाले पांच आरोपी को दुर्ग पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया है। इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल

 

BHILAI. दुर्ग-भिलाई में लगातार चेन स्नेचिंग का मामला सामने आरहा था। जिसके खिलाफ आज दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आज दुर्ग पुलिस ने चेन स्नेचर्स के गैंग को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इस गैंग ने शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग करने वाले पांच आरोपी को दुर्ग पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया है। इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं। यह बदमाश हर बार घटना कों अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के अलावा ज्वेलरी खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव इस मामले में आज शाम 4 बजे बड़ा खुलासा करेगे

 

Related Articles

Back to top button