
Uncategorized
ACCIDENT NEWS : रिश्तेदार के घर से लौट रहे युवक बाइक समेत खाई में गिरा, मौके पर हुई मौत…
सरगुजा। ACCIDENT NEWS : जिले के मैनपाट से लगे ग्राम सपनादर मुख्य मार्ग पर खाई में गिर जाने से ग्राम सरभंजा निवासी की मौत हो गई। मृतक का नाम प्रदीप मांझी 25 वर्षीय है। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रदीप मांझी अपने रिश्तेदार को छोड़ने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 13 एएफ 5664 से ग्राम कुनिया गया हुआ था




बता दें कि प्रदीप वापस लौटने के दौरान शराब पिया और नशें में काफी धुत्त था। जो अपनी मोटरसाइकिल को काफी तेज रफ्तार चलाते हुए सपनादर खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से उसकी मौत हुई है, वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामलें में मर्ग कायम कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।











