
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, कहा –
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, कहा – छत्तीसगढ़ को मिलेगा उनके अनुभवों का लाभ

रायपुर, aradhna news… New Governor of CG Vishwa Bhushan Harichandan : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट हैंगर में छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का स्वागत किया। विशेष विमान से सुबह 9.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। उसके बाद वे राजभवन के लिए प्रस्थान कर गए।







जिसके बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे, अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा ।
राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया


कल छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।








