
Big Breaking : बालोद में भीषण एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, चार की मौत







- Big Breaking : बालोद में भीषण एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, चार की मौत
(Dinesh CHOURASIYA ki report)
BALOD. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। आज यहां एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिस में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है की कार में चार लोग सवार थे, जो रायपुर से बालोद की ओर जा रहे थे। मामला गुण्डरदेही थाना क्षेत्र का है।




मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खप्परवाड़ा गांव के पास ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बता दे कि कार में सवार चार लोग बालोद के ही रहने वाले थे, जो एक पारिवारिक कार्य से रायपुर से बालोद वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सिमरन सलूजा, राजवीर सलूजा और दो अन्य के रूप में हुई है।
घटना देर रात की है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी शव को बाहर निकला। वहीं पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। वहीं बताया जा है की बालोद से सलूजा परिवार के सदस्य अपनी गाड़ी में रायपुर पहुंचे थे, लेकिन लौटते वक्त उनकी कार खराब हो गई, जिसकी वजह से उन्हें किराए की गाड़ी करनी पड़ी और उसी में सवार होकर मां-बेटे ड्राइवर सहित चार लोग बालोद जा रहे थे।




