Uncategorized

बाईक चला रहा लड़का….गोद में बैठी लड़की, सड़क पर रोमांस का वीडियो वायरल

बाईक चला रहा लड़का….गोद में बैठी लड़की, सड़क पर रोमांस का वीडियो वायरल

 

Advertisement

लखनऊ की सड़कों पर स्कूटी पर इश्क का वीडियो वायरल होने के बाद अब हरदोई में बाइक पर रोमांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का अपनी गोद में एक लड़की को बैठाकर बाइक चला रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बाइक के नंबर के आधार पर लड़के की तलाश की जा रही है।

मामला हरदोई के सीतापुर रोड का बताया जा रहा है। हरदोई के देहात कोतवाली के इटौली गांव के पास बाइक पर लड़का एक लड़की को अपने आगे पेट्रोल की टंकी पर बैठाए हुए तेज गति से जाते दिखाई दे रहा है।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान दोनों रोमांस भी करते दिखाई दे रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह से बाइक चला रहा लड़का अपने साथ लड़की और आसपास के लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है। थोड़ी सी भी असावधानी होने पर हादसा भी हो सकता है।

Advertisement

तेज गति से जाती बाइक पर बैठे लड़के-लड़की का यह वीडियो कार से बनाया गया है। कार में सवार लोगों ने वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर डाल दिया। जहां से यह तेजी से वायरल हो गया। बाइक पर इस तरह से दोनों को रोमांस करते देख बगल में चल रहे वाहन चालक भी हैरान और परेशान दिखाई दे रहे हैं।

इससे पहले लखनऊ में एक वीडियो वायरल हुआ था। हजरतगंज इलाके में लड़की और लड़के के अजीब स्थिति में बैठकर तेज गति से स्कूटी दौड़ाने का मामला सामने आया था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया था। स्कूटी भी जब्त कर ली गई थी। लड़की नाबालिग मिली थी।

इस वीडियो ने युवाओं में बढ़ती खुमारी को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है। सवाल उठाया जा रहा है कि यह कैसा स्टाइल है, जो खुद के साथ ही दूसरे लोगों के लिए खतरा साबित हो सकता है। सावधानी जरा सी हटी नहीं, दुर्घटना में जान जाने तक का खतरा हो सकता है

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button