
Uncategorized
नीतीश कुमार छोड़ेंगे अपनी सीएम की कुर्सी? होली के बाद तेजस्वी यादव का होगा ‘राज्याभिषेक’, RJD विधायक ने किया दावा
- नीतीश कुमार छोड़ेंगे अपनी सीएम की कुर्सी? होली के बाद तेजस्वी यादव का होगा ‘राज्याभिषेक’, RJD विधायक ने किया दावा
Tejashwi Yadav will become the new CM of Bihar !: विजय कुमार मंडल ने दावा किया है कि होली बाद तेजस्वी यादव बिहार का कामन संभालेंगे।








Tejashwi Yadav will become the new CM of Bihar ! : पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासती भूचाल सा आ गया है। एक ओर जहां नीतीश कई समस्यओं और आरोपों से घिरे हुए है तो वहीं एक और बयान ने बिहार की जनता का चौंका के रख दिया है। सीएम की कुर्सी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे है। प्रदेश में राजनीतिक गलियारों में एक नाम की गूंज जोरसोर से सुनाई देने लगी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सीएम बनने की चर्चाएं में तेजी आ गई है। आरजेडी विधायक विजय कुमार मंडल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि अब वो दिन दूर नहीं कि बिहार की कुर्सी पर तेजस्वी यादव बैठेंगे। यह भी हो सकता है कि अगले महीने से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते है।




