Uncategorized

सरकंडा पुलिस ने 1 एक करोड़ ₹4 लाख गमन के मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरकंडा पुलिस ने एक करोड़ 4 लाख रुपए के गबन मामले में, मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : एक करोड़ 4 लाख के गबन के मामले में सरकंडा पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेडस्मार्ट लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बिलासपुर एरिया मैनेजर ने बिलासपुर सर्जिकल आइटम के सामान को रायपुर के आरोपियों के पास बेच दिया था।

 

यह गड़बड़झाला कोरोना काल में 2019 के दौरान हुआ। 2019-20 में ऑडिट नहीं होने के कारण वह इसका फायदा उठाता रहा, लेकिन जब 2020-21 और 21- 22 में कंपनी का ऑडिट हुआ तो फिर उसकी कारगुजारी उजागर हो गई ।पता चला कि कंपनी को उसने एक करोड़ 4 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया है।

 

 

जिसके बाद कंपनी की ओर से जे राम कुमार ने सरकंडा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपों को सही पाया। लेकिन इस बीच लोकेश गायब हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है ।

Related Articles

Back to top button