Uncategorized

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए आज से नामांकन:पार्षद, मेयर, अध्यक्ष पदों के लिए भरे जाएंगे पर्च

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आज (बुधवार) से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निगम के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट में दाखिल किए जाएंगे। हालांकि अब तक भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी निर्धारित की गई है।

नामांकन सुबह 10.30 बजे दोपहर 3 बजे तक होगा। इस दौरान पार्षद, महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन लिए जाएंगे। इस बार चुनाव में मेयर पद के दावेदार अधिकतम 25 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। वहीं, पंचायतों में चुनाव बैलेट पेपर से होगा।

आज से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन जमा करने का क्रम शुरू हो जाएगा। 28 जनवरी तक जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी। 31 जनवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू हो गई है। निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे। वहीं 15 फरवरी को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के नतीजे आ जाएंगे। इस बार नगरीय निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे।

वहीं 3 चरण में 17, 20 और 23 फरवरी को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके नतीजे 18, 21 और 24 फरवरी को आएंगे।

Related Articles

Back to top button