Uncategorized

दुर्ग में कॉलेज हॉस्टल के सामने दो मोटर सायकिल की आपस में जोरदार भिडंत , एक की मौत , 2 घायल….

By Dinesh chourasiya

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलगाँव पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया| शव को पीएम के लिए भेजा गया

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 10 बजे के आस पास घटित हुई है| अछोटी निवासी कुणाल नामक युवक सुमित जंक्शन पुलगांव में कार्यरत है और अपनी पल्सर सीजी 07 सीक्यू 2134 बाइक से काम के लिए निकला हुआ था

इसी दौरान कोलिहापुरी निवासी सुमेर सिंह, प्रीतम नामक युवक एक मोटरसाइकिल पर  दुर्ग से ऑयल लेकर घर लौट रहे थे| इसी दौरान मोड़ पर दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में सुमेर सिंह की मौत हो गई और उसके साथ बैठा प्रीतम भी घायल हो गया।

घटना में पल्सर चालक कुणाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को दुर्ग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुचना प्राप्त होने पर  पुलिस ने जांच शुरू कर दी है|

Related Articles

Back to top button