Uncategorized

CG में दर्दनाक हादसा : बारातियों से भरी बस पलटी, 10 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर, रायपुर किया गया रेफर

By Dinesh chourasiya

बलौदाबाजार। देर रात ग्राम सकरी में बड़ा सड़क हुआ है यहां  बारातियों से भरी बस पलट गई । इस हादसे में दस लोग घायल हुए हैं. वहीं दो गंभीर हैं, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है.

घटना होते ही बस में सवार लोगों सहित ग्रामीणों की मदद से सभी को गाड़ी का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।  वहीं घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां मामूली चोट के चलते बाकी को छुट्टी दी गई एवं दो को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
ग्राम भद्रापाली बलौदाबाजार चौथिया कार्यक्रम में आये थे और वापस जा रहे

रायपुर चंगोराभाठा से ग्राम भद्रापाली बलौदाबाजार चौथिया कार्यक्रम में आये थे और वापस जा रहे थे. इसी बीच ग्राम सकरी में बस पलट गई, जिसमें आठ से दस लोग घायल हैं. दो को रायपुर रेफर किया गया है और दो का जिला चिकित्सालय में ईलाज चल रहा है.

Related Articles

Back to top button