अहिवारा में निकाली गई जबर पोरा रैली रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़िया संस्कृति से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
By Dinesh chourasiya








अहिवारा। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर अहिवारा में जबर पोरा रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़िया संस्कृति से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली नंदिनी टाउनशिप मार्केट स्थित आटा चक्की के पास से प्रारंभ होकर सिराही वार्ड क्रमांक 01 स्थित क्रांति चौक तक निकाली गई। इस दौरान लोगों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को सहेजने का संदेश दिया। रैली में पारंपरिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और नारों के साथ लोगों ने अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम और एकजुटता का प्रदर्शन किया।




आयोजकों ने कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की कृषि एवं लोकसंस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना और हमारी परंपराओं को जीवंत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। रैली का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और परंपराओं के प्रति लोगों में जागरूकता एवं गौरव की भावना पैदा करना रहा।
- रैली के समापन के पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों एवं वक्ताओं ने पोरा तिहार की महत्ता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।
जबर पोरा रैली का आयोजन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अहिवारा नगर के द्वारा किया गया जिसमे समिति के प्रमुख सदस्य श्री कौशल साहू, धर्मेंद्र साहू,पंकज लहरी,महेंद्र धुर्वे,कैलाश साहू,बसंत साहू,राहुल साहू,राहुल जोशी,कुलेश्वर साहू,योगेश वर्मा,आजाद शिवारे,गौरव साहू,कन्हैया साहू, संजय ठाकुर,आशुतोष साहू, मुकेश साहू, छोटू यादव,संतोष साहू,हितेश पटेल,भूषण साहू,पीतांबर यादव, गिरिश विश्वकर्मा, चंद्रकांत डहरिया,भीखम साहू, ओमकार ठाकुर, सुभाष घृतलहरे पिंकी साहू, दामिनी ठाकुर,गायत्री निर्मलकर, निशा साहू,सरिता धीवर, नीरा, दिव्या, धानी, वे अन्य सेनानीयों का विशेष सहयोग रहा





