Uncategorized

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग:AC फटने की आशंका, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया; कोई जनहानि नहीं

By Dinesh chourasiya

राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड और आसपास के हिस्से में धुआं फैल गया। एहतियात के तौर पर मरीजों और उनके रिश्तेदारों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में लगे AC में खराबी या उसके फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
एहतियात के तौर पर मरीजों और उनके रिश्तेदारों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

Related Articles

Back to top button