Uncategorized
भिलाई में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वाले बुलेट चालक पर ₹5,000 का चालान कार्यवाही के दौरान मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाया गया तेज आवाज एवं चिंगारी छोड़ने वाले वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस की विशेष कार्यवाही जारी
By Dinesh chourasiya

इसी क्रम में कल रात्रि गुरुद्वारा चौक में वाहन जांच के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG07/BD-8498 में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया। वाहन से अत्यधिक तेज आवाज के साथ चिंगारी भी निकल रही थी, जिससे अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा प्रभावित होने की संभावना थी। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध *मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(AG) के अंतर्गत ₹5,000* का चालान किया गया। साथ ही मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाकर वाहन को निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया।













