Uncategorized

दुर्ग में जैतखाम में झंडा लगाने का विवाद बना हत्या की वजह:जेल से छूटते ही बदला लेने पहुंचा था लिस्टेड बदमाश, लाठी-डंडे, ईंट और चाकू से हमला; एक ही परिवार के 6 आरोपी गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में जेल से छूटते ही बदला लेने गए बदमाश लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जैतखाम में झंडा लगाने को लेकर शुरू हुए पुराने विवाद के चलते रविवार की रात लिस्टेड बदमाश को मार डाला। जबकि उसके परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने एक ही परिवार के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे, ईंट, चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंद्रापारा इलाके का है।

पुलिस ने सभी आरोपियो को किया गिरफ्तार।

पुलिस के मुताबिक घटना 12 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे कुंद्रापारा स्थित जैतखाम के पास हुई। अक्षय कोठारी, उसके भाई लेखराम कोठारी, गोपा उर्फ सूर्यदेव कोठारी और चाचा बल्ला उर्फ रोशन कोठारी वहां मौजूद थे। इसी दौरान चेलक पक्ष के लोग वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

लेखराम कोठारी और चेलक पक्ष के लोगों के बीच पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट हुई थी। मामला पद्मनाभपुर थाने तक पहुंचा था। पुलिस ने विवाद के बाद लेखराम के खिलाफ प्रतिबंधक धाराओं के तहत कार्रवाई की और उसे जेल भेज दिया था।

जेल से छूटने के बाद बदला लेने पहुंचा था

रविवार को जेल से छूटने के बाद आदतन बदमाश लेखराम अपने साथियों के साथ चेलक पक्ष के लोगों से बदला लेने पहुंच गया। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पहले उनके बीच विवाद हुआ, फिर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि दूसरे पक्ष के 7 से 8 लोगों ने लेखराम को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी हमलावरों ने एक राय होकर लाठी, डंडे, ईंट और चाकू से चारों लोगों पर हमला कर दिया। हमले में लेखराम कोठारी को सबसे ज्यादा चोटें आईं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य तीन घायल परिजनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

एक ही परिवार के 6 लोगों को किया गिरफ्तार पुलिस ने हमला करने वाले एक ही परिवार के सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे, ईंट, चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मी चेलक (35), आकाश चेलक (26), सत्यम चेलक (33), खेलू चेलक (32), प्रकाश चेलक (29) और देवचंद चेलक (34) के रूप में हुई है। सभी आरोपी कुंद्रापारा, पद्मनाभपुर के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

दोनों पक्षों के बीच तीन साल से चल रहा था विवाद।

तीन साल पहले से चल रहा था विवाद पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच करीब तीन साल पहले जैतखाम में झंडा लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद के बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस का कहना है कि इसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने योजना बनाकर प्रार्थी पक्ष के लोगों को घेरा और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात हत्या की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। विवाद की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Related Articles

Back to top button