भिलाई के नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे से प्रतिबंधित नशीली दवाई बेचते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।* आरोपियों के कब्जे से 840 नग अल्प्राजोलम नशीली टैबलेट, मोबाइल फोन एवं बिक्री की नगदी रकम जप्त
By Dinesh chourasiya

दिनांक 06.07.2026 को थाना सुपेला में प्रातः लगभग 10:10 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू नगर भिलाई चौक फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे तीन व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाई अल्प्राजोलम की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा तीनों संदेहियों को पकड़ा गया।







पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग के बैग में रखी कुल 56 स्ट्रिप (840 नग) अल्प्राजोलम 0.5 एम.जी. नशीली टैबलेट, 03 मोबाइल फोन तथा बिक्री की नगदी रकम 1,600 रुपये बरामद कर जप्त की गई। मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 952/2026 धारा 22, 8(क), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ आरोपी का नाम :
1. अमन खान उर्फ अमन रक्सेल, उम्र 23 वर्ष।
2. अमर साहू, उम्र 24 वर्ष।
3. पंकज उर्फ भक्का विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष।









