Uncategorized

भिलाई के सेक्टर 10 में 20 और कोचिंग संचालकों को नोटिस:8 दिन में सुरक्षा इंतजाम सुधारने के निर्देश; लखनऊ हादसे के बाद दुर्ग में लगातार कोचिंग सेंटर्स पर जारी है सख्ती

By Dinesh chourasiya

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत के बाद दुर्ग जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में सोमवार को भिलाई के सेक्टर-10 स्थित कोचिंग सेंटरों में एसडीआरएफ की टीम ने जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 20 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर 8 दिन के भीतर सुरक्षा से जुड़ी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में व्यवस्था नहीं सुधारने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सेक्टर-10 स्थित कोचिंग सेंटर्स की सोमवार को हुई जांच।
सेक्टर-10 स्थित कोचिंग सेंटर्स की सोमवार को हुई जांच।

इससे पहले कुछ दिन पहले एसडीआरएफ और नगर निगम की संयुक्त टीम ने न्यू सिविक सेंटर के 8 कोचिंग सेंटरों को सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर सील किया था। अब प्रशासन ने सेक्टर-10 के कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण शुरू किया है। टीम ने यहां छात्रों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की जांच की और कई जगह जरूरी सुविधाओं की कमी पाई।

सेक्टर-10 के 20 कोचिंग सेंटर्स को थमाया गया नोटिस, 8 दिन का अल्टीमेटम

Related Articles

Back to top button