Uncategorized
छत्तीसगढ़ के स्थायी DGP बने अरुणदेव गौतम CS ने जारी किया आदेश, 17 महीने बाद प्रभारी से मिली फुल-टाइम कमान,
By Dinesh chourasiya
आईपीएस अरुणदेव गौतम को छत्तीसगढ़ का स्थायी (फुल-टाइम) पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है। गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने 16 मई को इसका आदेश जारी किया। सरकार ने 17 महीने पहले उन्हें प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी दी थी।








संयुक्त राष्ट्रपदक विजेता हैं IPS गौतम




आईपीएस अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक के अलावा सराहनी सेवाओं के लिए 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2002 में संघर्षग्रस्त कोसोवा में सेवा देने के लिए अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक भी मिला था।





