Uncategorized

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव…सचिन पायलट का दौरा टला:अब 26 जनवरी को आएंगे रायपुर, चुनाव समिति की होगी बैठक, प्रत्याशियों के नाम होंगे तय

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नाम फाइनल करने 25 जनवरी को होने वाली चुनाव समिति की बैठक अब 26 जनवरी को होगी। दरअसल, कांग्रेस के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट का दौरा टल गया है। इससे पहले चुनाव समिति की बैठक के लिए 25 जनवरी की तारीख तय की गई थी। इसी दिन पायलट का दौरा कार्यक्रम तय किया गया था।

लेकिन बैठक से एक दिन पहले ही कांग्रेस ने पायलट का दौरा स्थगित किए जाने का मैसेज जारी किया गया। साथ ही नया शेड्यूल भी जारी किया गया है। जिसके मुताबिक पायलट 26 जनवरी को शाम 5 बजकर 25 मिनट पर रायपुर पहुंचेंगे। हांलाकि नए शेड्यूल में बैठक के समय को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रायपुर पहुंचने के तुरंत बाद बैठक शुरू हो सकती है।

पायलट के दौरे से पहले एक बार हो चुकी है चुनाव समिति की बैठक

कम आए हैं सिंगल नाम, जिला कमेटियों ने पैनल बनाकर भेजा

पार्टी ने ब्लॉक और जिला कांग्रेस के नेताओं से ज्यादातर सिंगल नाम भेजने को कहा था। निर्देशों के तहत सभी जिलों से समन्वय समिति ने ऑब्जर्वर्स के साथ मिलकर अपने संबंधित निकायों के मेयर और वार्ड पार्षद के दावेदारों के नाम पर रायशुमारी पूरी कर ली है। लेकिन इसमें सिंगल नाम काफी कम हैं। वार्डों में भी नामों का पैनल तैयार किया गया है।

इसके बावजूद पैनल में चयन का अधिकार प्रदेश चुनाव समिति का होगा। प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की मौजूदगी में रायशुमारी के बाद अंतिम फैसला होगा। जानकारी के मुताबिक, प्रभारी नाम तय होने या विवाद की स्थिति में तत्काल आलाकमान से हरी झंडी भी ले लेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।

बड़े नेता अपनी पंसद के नाम आगे बढ़ाने के लिए तैयार

चुनाव समिति की बैठक में महापौर पद के लिए तैयार पैनल पर चर्चा होगी। इस दौरान नेताओं ने अपनी तरफ से कई दावेदारों के नाम आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। समिति में शामिल नेता तत्काल एक नाम पर सहमत हो जाएंगे, इसकी संभावना भी कम है। लेकिन चर्चा केवल पैनल में शामिल नामों पर ही होगी। सहमति नहीं बनने पर पायलट ही अंतिम फैसला लेंगे।

चुनाव समिति की बैठक में ये तमाम नेता शामिल होंगे

Related Articles

Back to top button