Uncategorized

भिलाई के बैकुंठ धाम मंदिर के पास ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक आरोपी को पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर के दबोचा Guru 777 एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जप्त किए गए।

By Dinesh chourasiya

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी इरफान पाशा द्वारा Guru 777 नामक ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बैकुंठ धाम वाटिका गेट के सामने, कैम्प-2 भिलाई में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

विधिवत गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संदिग्ध क्रेटा वाहन क्रमांक CG04MA1235 की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी को रंगे हाथ ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

▪️घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जाना।

▪️घटनास्थल :
बैकुंठ धाम वाटिका गेट के सामने, कैम्प-2 भिलाई।

▪️आरोपी का नाम :

1. इरफान पाशा, उम्र 35 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई।

▪️जप्त

1. एक क्रेटा कार कीमत लगभग ₹3,00,000/-
2. एक Dell Inspiron-7405 लैपटॉप कीमत लगभग ₹20,000/-
3. एक iPhone 16 Pro Max मोबाइल कीमत लगभग ₹70,000/-
4. एक स्मार्ट मोबाइल कीमत लगभग ₹80,000/-

Related Articles

Back to top button