Uncategorized

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टियां:20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश, ,बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में लू (हीट वेव) का येलो अलर्ट जारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां पहले करने का फैसला लिया है। पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होना था, लेकिन अब इसे 20 अप्रैल से ही लागू कर दिया गया है।

इस फैसले के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक छुट्टियां रहेंगी।

मौसम विभाग ने 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में लू (हीट वेव) का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा है और अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंच चुका है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है। बीते 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

Related Articles

Back to top button