भिलाई पावर हाउस बस स्टैंड में ट्रक से मोबाइल पार करने वाले दो आरोपी 10 महीने बाद दबोचे गए चोरी किया गया विवो कंपनी का मोबाइल बरामद आर्म्स एक्ट में भेजे गए जेल
By Dinesh chourasiya

दिनांक 21.06.2025 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस बस स्टैंड, भिलाई में रात्रि समय ट्रक चालक दुलार सिंह ठाकुर द्वारा ट्रक खड़ा कर पानी लेने जाने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रक में रखे विवो कंपनी के मोबाइल फोन की चोरी कर ली गई। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों द्वारा धारदार हथियार एवं डंडा लहराते हुए उसे डराकर मौके से फरार हो गए।







प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 303(2), 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया विवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया।
▪️ आरोपी का नाम :
1. एस जोसफ, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्वीपर मोहल्ला, भिलाई




2. विधि से संघर्षरत बालक
▪️ जप्त सामग्री :
1. विवो कंपनी का मोबाइल फोन
2. एक धारदार हथियार




