Uncategorized

दुर्ग में घर का ताला तोड़कर सोने चांदी का आभूषण चोरी किए दो महीने बाद तीन आरोपी दबोचे गए  आरोपियों से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी, नगदी एवं मोबाइल बरामद चोरी की रकम से खरीदी गई स्कूटी एवं घटना में उपयोग मोटरसाइकिल जप्त* ▪️ *कुल 8,22,480/- रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद 

By Dinesh chourasiya

 

प्रार्थी द्वारा थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.01.2026 से 29.01.2026 के मध्य वह घरेलू कार्य से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा एवं अंदर का ताला टूटा हुआ पाया गया तथा आलमारी का लॉक तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी राशि अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गए थे।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रात के समय सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया गया।

मुख्य आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी द्वारा अपने साथी भुनेश्वर यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना तथा चोरी किए गए जेवरातों को तीसरे आरोपी तुलेश्वर सोनकर को बेचने हेतु देना बताया गया। आरोपियों द्वारा चोरी की रकम का उपयोग व्यक्तिगत लाभ हेतु वाहन खरीदने में भी किया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, मोबाइल फोन, चोरी की रकम से खरीदी गई स्कूटी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

 

आरोपी का नाम :

1. खिलेश दास मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी दुर्गानगर नेश्वर, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग
2. भुनेश्वर उर्फ नानू यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी रायपुरा, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर
3. तुलेश्वर सोनकर उर्फ टिल्लू, उम्र 24 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर डगनिया, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर

आरोपियों जप्त सामान

1. सोना लगभग 54 ग्राम (कीमती लगभग 6,48,000/- रुपये)
2. चांदी लगभग 513 ग्राम (कीमती लगभग 2,58,000/- रुपये)
3. नगदी रकम 6,480/- रुपये
4. स्कूटी क्रमांक CG 04 QV 3484 (कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये)
5. मोटरसाइकिल हीरो होंडा CG 07 L 8246 (कीमती लगभग 10,000/- रुपये)
6. विभिन्न मोबाइल फोन (ओप्पो, आईफोन, कीपैड मोबाइल)
7. सोने-चांदी के आभूषण (मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली, पायल, करधन, बिछिया आदि)

 

Related Articles

Back to top button