Uncategorized

दुर्ग में एएसपी ने डायल-112 की ली बैठक:आपातकालीन कॉल पर तुरंत रिस्पांस देने के निर्देश, रात में गश्त बढ़ाने पर जोर

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में डायल-112 सेवा को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में बैठक हुई। एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने डायल-112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और कर्मचारियों को आपातकालीन कॉल पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर टीम को बिना देरी मौके पर पहुंचाएं।

इस बैठक में खास तौर पर रिस्पांस टाइम सुधारने और रात में गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि, डायल-112 का मुख्य काम लोगों को तुरंत राहत देना है, इसलिए हर कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निभाए। साथ ही सभी टीम आपस में बेहतर तालमेल बनाए रखें।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने डॉयल-112 के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक।

डॉयल-112 के अधिकारी हुए शामिल

इस बैठक में डायल-112 के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपनी-अपनी बातें रखी। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि, कॉल मिलने के बाद घटनास्थल तक पहुंचने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

24 घंटे तैनात रहेंगे वॉलंटियर्स

डॉयल-112 को कुम्हारी खारुन ब्रिज के मेंटेनेंस के दौरान ज्यादा एक्टिव रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा ब्रिज के दोनों ओर 24 घंटे वालेंटियर तैनात रहेंगे। वहीं अगर किसी वाहन में खराबी आती है तो उसे तुरंत हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है।

सिरसा गेट चौक और अमलेश्वर क्षेत्र में भी क्रेन तैनात रहेगी, ताकि जाम की स्थिति न बने। सभी डायवर्सन प्वाइंट पर रूट मैप और दिशा बताने वाले फ्लेक्स लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को रास्ता समझने में परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button