
भिलाई में होली त्यौहार के एक दिन पूर्व SSP एवं IG ने संवेदनशील क्षेत्रों में स्वयं मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग की
By Dinesh chourasiya







▪️ *पुलिस अधीक्षक द्वारा सुपेला एवं भिलाई नगर थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में स्वयं मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग कर ड्यूटी में लगे बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए*
▪️ *पुलिस महानिरीक्षक, रेंज दुर्ग द्वारा भिलाई एवं छावनी सब डिवीजन का भ्रमण कर होली ड्यूटी में प्वाइंट पर लगे बल और पेट्रोलिंग टीम की समीक्षा की गई*
▪️ *ड्रोन कैमरा के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी की जा रही है*
▪️ *“बाज़” विशेष क्विक रिस्पांस टीम सहित लगभग 900 अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी तैनात, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु विशेष महिला पेट्रोलिंग लगाई गई*

होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला दुर्ग में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों, पूर्व में अपराध प्रभावित स्थानों एवं अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों की मैपिंग कर सतत निगरानी रखी जा रही है।




पुलिस अधीक्षक द्वारा सुपेला एवं भिलाई नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, नियमित गश्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिरीक्षक, रेंज दुर्ग द्वारा भिलाई एवं छावनी सब डिवीजन का भ्रमण कर होली ड्यूटी में लगे पुलिस बल की समीक्षा की गई तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की जा रही है। महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विशेष महिला पेट्रोलिंग टीमों की तैनाती की गई है। जिले में लगभग 900 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु “बाज़” विशेष क्विक रिस्पांस टीम गठित कर रणनीतिक स्थलों पर तैनात किया गया है। कार्यालयीन स्टाफ को भी आवश्यकता अनुसार फील्ड ड्यूटी में लगाया गया है!




