
भिलाई में – धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले 04 आरोपी एवं 03 नाबालिक बालक गिरफ्तार अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज ▪️ आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार जप्त कर जेल भेजा गया
By Dinesh chourasiya
आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में चाकूबाजी एवं धारदार हथियार लेकर आमजन को भयभीत करने वालों के विरुद्ध विशेष निगरानी एवं सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 16.02.2026 को थाना खुर्सीपार, पुरानी भिलाई एवं छावनी पुलिस को पृथक-पृथक सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक एवं अपचारी बालक सार्वजनिक स्थलों पर धारदार हथियार दिखाकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।







सूचना पर संबंधित थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की कार्रवाई की गई। आरोपियों को पकड़ा उनके कब्जे से धारदार हथियार जप्त किए गए। प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। अपचारी बालकों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई
1. डबरापारा, भिलाई-3 (थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र)
2. मिनीमाता नगर एवं बालाजी नगर, खुर्सीपार क्षेत्र




3. बैरागी मोहल्ला, छावनी क्षेत्र
▪️ *आरोपी का नाम* :
1. वासु ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी डबरापारा भिलाई-3
2. संदीप, उम्र 25 वर्ष, निवासी मिनीमाता नगर, खुर्सीपार
3. अनिल मण्डावी, उम्र 21 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, खुर्सीपार
4. अजय बैरागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैरागी मोहल्ला, छावनी
तथा 03 अपचारी बालक




