Uncategorized

दुर्ग भिलाई से साइबर अपराधियों को पैसे की लालच में अपना बैंक एकाउंट बेचने वाले पकड़ाए:दुर्ग में 22 म्यूल खातों से 10.67 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 16 आरोपी गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में अपने बैंक एकाउंट को किराए पर देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन किराए के खातों के जरिए ही 10 लाख से ज्यादा की ठगी का पैसा इन बैंक खातों में पहुंचा था। इसके बाद थाना मोहन नगर पुलिस ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के सहयोग से 22 बैंक खातों के माध्यम से की जा रही साइबर धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपने बैंक एकाउंट को साइबर अपराधियों को देने वाले सभी गिरफ्तार।

ठगी के पैसों का होता था ट्रांजक्शन जानकारी के अनुसार 3 नवंबर 2025 को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के आधार पर भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय द्वारा संचालित I4C के समन्वय पोर्टल से थाना मोहन नगर को सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कई बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध से अर्जित धनराशि के ट्रांजेक्शन के लिए किया जा रहा है। इन खातों के जरिए कुल 10,67,665 रुपए की ठगी की राशि का लेन–देन होना सामने आया है। ये आरोपी हुए गिरफ्तार

1. वरुण यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, कोहका 2. रितेश सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी कचना रोड, उतई 3. निखिल खत्री, उम्र 22 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, दुर्ग 4. मनीष साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी आजाद चौक, सुपेला 5. राहुल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी शक्ति नगर, सुपेला 6. पंकज वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग 7. अंकुर सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई 8. शशांक सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई 9. राजू सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड–11, दुर्ग 10. राहुल कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग 11. उज्जवल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग 12. दीपक टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड–53, दुर्ग 13. बबलू बलाई, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कोमा, उतई 14. रामकुमार राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड–34, दुर्ग 15. राकेश सेन, उम्र 58 वर्ष, निवासी इंदिरा मार्केट, दुर्ग 16. राम डंडे, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुम्हारी, दुर्ग 22 बैंक खातों की हुई पहचान विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से कुल 22 बैंक खातों की पहचान की, जिनका उपयोग साइबर ठगों द्वारा किया जा रहा था। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि खाताधारकों ने जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे, जिन्हें ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में इस्तेमाल किया गया। इन खातों के माध्यम से अलग-अलग मामलों में ठगी की राशि को इधर-उधर किया गया।

16 आरोपी गिरफ्तार, कई की तलाश जारी प्रकरण में थाना मोहन नगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111(3) एवं 61 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस ने प्रकरण में संबंधित सभी 22 बैंक खातों का विवरण, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं, जिनका परीक्षण साइबर विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शेष आरोपियों की पतासाजी और विवेचना अभी जारी है।

Related Articles

Back to top button