Uncategorized

CG में SS प्लाजा में भीषण आग..ज्वेलरी-कपड़ा-बर्तन दुकानें जली:आसपास के 70 शॉप बंद कराए गए; 14 दमकल की मदद से 5 घंटे में पाया गया आग पर -काबू

By Dinesh chourasiya

कोरबा शहर के मध्य स्थित व्यावसायिक परिसर SS प्लाजा में सोमवार सुबह 6 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरे प्लाजा में धुआं फैल गया और कई दुकानें इसकी चपेट में आ गए। मुख्य रूप से बालाजी स्टील, पद्मिनी ज्वेलर्स, बालाजी क्लॉथ भंडार और दो छोटी दुकानें जली है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है आग पर काबू पाने 5 घंटे का वक्त लग गया लेकिन पूरी तरह से अब भी काबू नहीं पाया जा सका। 14 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। स्थिति को देखते हुए श्याम प्लाजा के आसपास की 50 से 70 दुकानें बंद करा दी गई है।

सुबह 6 बजे लगी आग 5 घंटे बाद बुझी।

आग बुझाने का काम जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण राहत कार्यों में बाधा आई लेकिन अंत में आग पर काबू पा लिया गया है।

आग लगने के बाद प्लाजा परिसर और आसपास के इलाकों में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय व्यापारी और दुकानदार अपनी अन्य दुकानों को बचाने के लिए सामान बाहर निकालने में जुटे रहे।

फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ी पहुंची थी।

शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका

आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। शॉर्ट-सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।

फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने पर उठाए सवाल

सांसद ज्योत्सना महंत भी घटना स्थल पर पहुंची जहां उन्होंने कहा कि घटना दुखद है। समय पर दमकल नहीं पहुंची और जो पहुंची वो भी खराब हो गई। कोरबा उद्योग नगरी है, यहां दमकल हमेशा अपडेट रहना चाहिए। इसके लिए मैं अधिकारी से बात करूंगी।

Related Articles

Back to top button