छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक…

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार की रात सड़क किनारे स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि दुकान में रखा लाखों रुपए का सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव में शहर के बीच स्थित सतेंद्र इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग लगी। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक शॉप के पास में साइकिल और कपड़े की दुकान भी थी। बताया जा रहा है कि, आग की लपटें इन दुकानों तक भी पहुंच गई। इस हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। शहर के लोग भी आग बुझाने प्रशासन का साथ दे रहे थे।

बताया जा रहा है कि दुकान के पीछे स्थित घर तक आग की लपटें पहुंच गई। घर में 15 लोग मौजूद थे। जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घर पर 4 घरेलू सिलेंडर भी रखे हुए थे। जिन्हें भी हटा दिया गया। लोगों का कहना है कि कहीं आग ज्यादा न फैल जाए इसलिए समय रहते हुए सभी शहरवासी मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे रहे।

इधर, पुलिस का कहना है कि इस हादसे में कितने का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। परिवार के लोग सुरक्षित हैं। कहा जा रहा है कि देर रात तक लोग और फायर ब्रिगेड के टीमें आग बुझाने में लगी रहीं। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button