
CC में सतनामी समाज को गाय काटने-मूर्ख बताने वाले कथावाचक गिरफ्तार:कथा स्थल से पकड़ कर ले गई पुलिस; आक्रोशित समाज ने की थी कार्रवाई की मांग
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर में सतनामी समाज पर अपशब्द टिप्पणी करने वाले कथा वाचक की गिरफ्तारी हुई है। तखतपुर में आशुतोष चैतन्य महाराज ने कथावाचन के दौरान सतनामी समाज को मूर्ख और गाय काटने वाला समाज बताया था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तखतपुर में बवाल मच गया। कथावाचक की गिरफ्तारी को लेकर तीन दिन पहले सतनामी समाज ने थाना भी घेरा था। घेराव के बाद आशुतोष चैतन्य महाराज पर गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी।







सतनामी समाज के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने 15 नवंबर को कथावाचक को कथा स्थल से गिरफ्तार कर लिया है। कथावाचक ने मामला बिगड़ते देख वीडियो जारी कर सतनामी समाज से माफी भी मांगी थी।
नगर के टिकरी पारा के टोनही डाबरी के पास निजी भागवत में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज आए थे। जहां कथा स्थल से लेकर पुलिस टीम रवाना हुई है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?




दरअसल, तखतपुर के टिकरी पारा में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण चल रहा है। कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज हैं। वह कथा के दौरान सतनामी समाज को लेकर कई अपशब्द कहे। वीडियो को यूट्यूब चैनल पर अपलोड भी कर दिया गया।
सतनामी समाज में आक्रोश, तखतपुर थाने को घेरा
कथावाचक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सतनामी समाज में आक्रोश है। बुधवार को समाज के लोग बड़ी संख्या में तखतपुर थाने पहुंचे और घेराव कर दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने कथावाचक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
समाज के लोगों का कहना है कि व्यासपीठ से की गई ऐसी टिप्पणी न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि समाज को आपस में बांटने का प्रयास भी है। कथावाचक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। कथावाचक की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।




