Uncategorized

रायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ी:बवाल के बाद लगी नई प्रतिमा; आरोपी अरेस्ट, परिजनों ने बताया मानसिक रूप से बीमार

By Dinesh chourasiya

रायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ हुई है। रविवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। रविवार को हुए बवाल के बाद छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा सोमवार को दोबारा स्थापित कर दी गई है।

वहीं सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और नशे की हालत में प्रतिमा में तोड़फोड़ किया था। CSP रामाकांत साहू के अनुसार आरोपी मनोज सतनामी सारंगढ़ के पुसौर का रहने वाला है। उसे सोमवार सुबह राम मंदिर के पास से पकड़ा गया है।

परिजनों से फोन पर बात हुई। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका सेंद्री और रांची में इलाज हुआ था। आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। वह गांव में पहले भी मारपीट कर चुका है। अचानक उग्र हो जाता है। आगे विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को हुए बवाल के बाद नई प्रतिमा स्थापित की गई है।
पुलिस ने मूर्ति से तोड़फोड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मूर्ति से तोड़फोड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की थी

बता दें कि संगठन के सदस्यों ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान एक शख्स छत्तीसगढ़ महतारी के लिए रोते हुए नजर आया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की थी।

सीएम ने कही थी सख्त कार्रवाई की बात

वहीं, मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिसने ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने यदि जन आक्रोश को अनदेखा किया तो अच्छा नहीं होगा।

भूपेश बघेल ने साय सरकार को घेरा

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कहीं यह शासन-प्रशासन के कार्यक्रमों से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीरों को हटाने वाली भाजपा सरकार की करतूत तो नहीं? भाजपा समझ ले कि अगर जनआक्रोश को अनदेखा किया, तो अच्छा नहीं होगा। छत्तीसगढ़ महतारी की जय! बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के।

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ की अस्मिता खतरे में है। हमारी संस्कृति से छेड़छाड़ करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। वहीं बजरंग दल ने अपराधी का मुंडन करके जुलूस निकालने और 36 फीट की मूर्ति स्थापित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button