
Uncategorized
27 अक्टूबर से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना:बंगाल में बने लो प्रेशर एरिया का असर
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर एरिया बन गया है, जो 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
इस सिस्टम के असर से 27 अक्टूबर से पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। बस्तर संभाग के जिलों में अगले 4 दिनों तक बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।







वहीं, आने वाले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की भी संभावना जताई गई है।




