Uncategorized

CG में ससुर को खाट से बांधकर बम से उड़ाया दमाद मौत सास की हालत गंभीर, घर की छत उड़ी, कपड़े जलकर राख, दरवाजा बंदकर भागे आरोपी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दामाद ने अपने ससुर को घाट पर बांधकर पेट्रोल बम से उड़ा दिया, जिससे ससुर की मौके पर मौत हो गई। वहीं सास की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद दरवाजा बंद कर आरोपी भाग निकले। मामला बचरा पोड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राय राम (60) है। वहीं घायल महिला का नाम पार्वती (59) है। दोनों साल्ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दो हमलावर मुंह में कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे थे। घर में धमाके से छत उड़ गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दो हमलावर मुंह में कपड़ा बांधकर राय राम के घर में घुसे। इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग रामसाय को घाट से बांधा। इस दौरान रामसाय की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। दोनों को आरोपी घर के अंदर बंद कर दिए।

इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर में पेट्रोल बम फेंक दिया। धमाके से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। घायल महिला को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

घायल पार्वती को इलाज के बाद गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने की वजह से रायपुर रेफर कर दिया गया है। पार्वती की हालत क्रिटिकल कंडिशन में है।

पेट्रोल बम के विस्फोट से फैली आग के कारण घर में रखा सामान भी जल गया।

घर में हुआ विस्फोट, ग्रामीण की मौत

स्थानीय लोगों के मुताबिक बम धमाके की वजह से घर के अंदर जबरदस्त विस्फोट हुआ है। घर का बड़ा हिस्सा जल गया है। घर की छत भी उड़ गई है। सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। कपड़े जल गए हैं। बर्तन भी टूटे-फूट पड़े हैं। घर की हालत तहस नहस है।

परिवार के लोगों ने बताया कि करीब 4 महीने पहले युवक ससुराल आया था। अपना सामान वापस मांगते हुए विवाद किया था। उसने अपने साले राघव पर छर्रे वाली बंदूक से गोली भी चला दी थी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका था।

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर देर रात बचरा पोड़ी थाना प्रभारी मुनाफ पटेल की टीम मौके पर पहुंची। सुबह कोरिया SP रवि कुर्रे भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही परिवार के लोगों से बातचीत की।

मृतक की बेटी-दामाद में होता था विवाद

इस दौरान SP रवि कुर्रे ने बताया कि वारदात में दामाद के शामिल होने का शक है। राम साय की बेटी ने कानपुर, उत्तरप्रदेश के युवक से इंटर कास्ट मैरिज की थी। युवक ड्राइवर का काम करता है। युवक ने एक अन्य शादी की थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद था।

दोनों के बीच विवाद हुआ तो युवती अपने घर आ गई थी। वह ससुराल से कुछ सामान भी ले आई थी। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। शक है कि दामाद ने इसी वजह से अपने सास-ससुर को मारने की साजिश रची। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। दामाद की तलाश भी जा रही है।

Related Articles

Back to top button