
छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान से रायपुर तक ड्रग्स तस्करी…ड्रोन से बॉर्डर क्रॉस करवाया:देशभर में सप्लाई, पंजाब से मास्टर माइंड दबोचा गया
By Dinesh chourasiya
पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान-अफगानिस्तान ड्रग्स सिंडिकेट के जरिए रायपुर भेजता था। गुरुवार देर रात रायपुर पुलिस के अधिकारी उसे पंजाब से लेकर आए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले का जल्द खुलासा करेंगे।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि, वो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स मंगवाता था। उसे देश भर में बेचता था। छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को पहले ही तोड़ चुकी है।







पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के गिरोह में थर्ड जेंडर के शामिल होने की आशंका है। पुलिस उन्हें भी बुलाकर पूछताछ कर रही है। देर रात रायपुर एसएसपी, एएसपी क्राइम, डीएसपी क्राइम ने भी आरोपी से पूछताछ की है।
तीन अलग-अलग गुट के अब तक 38 आरोपी गिरफ्तार
पिछले कुछ महीनों से रायपुर समेत आसपास के जिलों में ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। अब तक 38 आरोपी अलग-अलग सिंडिकेट से गिरफ्तार किए जा चुके हैं।




इनमें से कुछ को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि कई आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस का दावा है कि बड़े पैमाने पर ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ने में सफलता मिल रही है।
पाकिस्तान-दिल्ली और महाराष्ट्र का ड्रग्स रायपुर में बिक रहा
पाकिस्तान, दिल्ली और महाराष्ट्र का ड्रग्स बेचकर शहर के युवाओं को निशाना बनाने वाले ड्रग्स सप्लायर्स पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स माफिया की जड़ें कमजोर करने के लिए न सिर्फ सप्लायर बल्कि नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति पर कार्रवाई होगी।
भास्कर ने किया था ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े लोगों का खुलासा
रायपुर शहर में ड्रग्स बेचने वाले सिंडिकेट की जानकारी जुलाई महीने में दैनिक भास्कर टीम को मिली थी। टीम ने पूरे मामले की पड़ताल की और ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा किया। इस संबंध में अलग-अलग दिनों में टीम ने खबरें प्रकाशित की।
लगातार खबरों का प्रकाशन होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और अभियान चलाकर ड्रग्स बेचने वालों पर कार्रवाई की। रायपुर पुलिस के अलावा एटीएस और आईबी की टीम भी ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ जांच कर रही है।
अब विस्तार से जानिए ड्रग्स नेटवर्क की पूरी कहानी…
बता दें कि, इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क की कमान पंजाब के गुरदासपुर निवासी लवजीत सिंह उर्फ बंटी के हाथ में थी। शुरुआती इनपुट के अनुसार, लवजीत पाकिस्तान के तस्करों से सीमा पार से ड्रग्स मंगवाता था।माल अवैध तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करवाया जाता था।
इंटरनेशनल बॉर्डर से पंजाब के सीमावर्ती जिलों में ड्रग्स को छिपाया जाता था। पंजाब में ही लवजीत का प्रमुख बेस था, यहीं से वह ड्रग्स की ‘थोक सप्लाई’ भारत के अन्य




