
CG में NTPC-प्लांट में 2 मौत, 5 मजदूर घायल सिम्स में कराए गए भर्ती, यूनिट-5 में मेंटेनेंस के दौरान टूटा प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया। हादसे में 2 मजदूरों की मौत और 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले एक मजदूर का नाम श्याम साहू है, जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म पर सभी मजदूर काम कर रहे थे, तभी बैलेंस बिगड़ा और सभी नीचे गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।








NTPC प्रबंधन जारी नहीं किया बयान
हादसे के कई घंटे बीत जाने के बाद भी NTPC प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही घायलों और मृतकों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आई है।

NTPC प्लांट में हुए हादसे




- फरवरी 2019 : बिलासपुर के सीपत स्थित प्लाट में बॉयलर बॉटम में काम करते समय DGM सहित 9 मजदूर करीब 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए थे। इस दौरान नीचे पानी में गिरने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई थी। हालांकि DGM जरूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
- अगस्त 2014 : कोरबा स्थित पावर प्लांट की 7 नंबर इकाई में काम चल रहा था। उसी समय बॉयलर का पाइप फट गया। इसमें दो इंजीनियर समेत 8 कर्मचारी गर्म राख की चपेट में आ कर झुलस गए थे। सभी को NTPC कोरबा के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के लिए रवाना किया गया था।




