CG में कल आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा.मुंगेली में 12 सेंटर:4343 कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम, परीक्षा के 2 घंटे पहले पहुंचना होगा, बेल्ट-टोपी समेत इन चीजों पर बैन
By Dinesh chourasiya

27 जुलाई को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा है, जिसे लेकर मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने कैंडिडेट्स से व्यापम की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।







जानकारी के मुताबिक, परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी। जिले के 12 सेंटरों में होने वाली इस एग्जाम में 4343 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। व्यापम की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच और हाथों से तलाशी ली जाएगी।
दो घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर
ऐसे में कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले सेंटर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले यानी सुबह 10:30 बजे के बाद केंद्र के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा के दौरान हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े और चप्पल पहनना अनिवार्य होगा।




इन चीजों पर रहेगा बैन
कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनकर एग्जाम में एंट्री बैन है। घड़ी, पर्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्कार्फ, बेल्ट और टोपी आदि लाने पर पूरी तरह बैन रहेगा। कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र या अन्य कोई फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है।





