Uncategorized

CG में कार ने गाय के बछड़े को कुचला, मौत, बछड़े की आवाज सुनकर दौड़ी मां; बछड़े को चाटकर उठाने की कोशिश करती रही आरोपी कार चालक पर FIR दर्ज

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर में कार सवार ने बेरहमी से एक बछड़े को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बछड़ा अपनी मां (गाय) के साथ चल रहा था। कुछ देर के लिए वो अपनी मां से अलग हुआ, इसी बीच कार ने उसे कुचल दिया।

बछड़े के रंभाने की आवाज सुनकर गाय उसके पास जाकर उसे चाट-चाटकर उठाने की कोशिश करती रही। लेकिन, उस बेजुबान को क्या पता था कि बछड़े की मौत हो गई है। घटना दयालबंद के नारियल कोठी स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बछड़े की कराहने की आवाज सुनकर दौड़ कर पास पहुंची गाय।

गौ सेवक ने थाने में दर्ज कराया केस

टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि टिकरापारा निवासी मोहित यादव गौ सेवक हैं। उन्हें किसी ने फोन पर बताया कि बछड़े को कार ने कुचल दिया है। जानकारी मिलते ही वो मौके पर पहुंच गया। लेकिन, तब तक बछड़े की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने आसपास के गौ पालकों से जानकारी ली और गाय व बछड़े के मालिक की पतासाजी की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने बछड़े का अंतिम संस्कार कर दफन किया। जिसके बाद कोतवाली थाने पहुंच कर उन्होंने केस दर्ज कराया है। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

भावुक करने वाला वीडियो

इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर गाय अपने बछड़े के साथ चलती हुई नजर आ रही है। कुछ देर बाद सड़क पर कार आती दिखाई दे रही है, जिसके चालक ने तेजी और लापरवाहीपूर्वक बछड़े को कुचल दिया।

इस घटना के बाद बछड़े की आवाज सुनकर गाय दौड़कर उसके पास पहुंची। वो अपने बछड़े के साथ हुए इस क्रूरता और वेदना को भांप गई, जिसके बाद चाट-चाटकर उसे उठाने की कोशिश करती रही।

Related Articles

Back to top button