छत्तीसगढ़

भिलाई खुर्सीपार में नशेड़ी लड़कों को करता था नशेली टैबलेट की सप्लाई , 705 टैबलेट के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने युवक को  दबोचा

By Dinesh chourasiya

खुर्सीपार थाना अंतर्गत ऑन डिमांड नशे की गोलियों की सप्लाई करने वाला सेक्टर-1 निवासी सैफ सिद्धिकी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से 705 अल्पाजोलम टेबलेट जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 22(ग), 8 के तहत कार्रवाई की गई। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। एएसपी क्राइम अनुराग झा ने बताया कि एन्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट दुर्ग और खुर्सीपार पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

टीम ने जेल से रिहा हुए सैफ पर नजर रखी। इस दौरान पता चला कि आरोपी सैफ आईटीआई खुर्सीपार के पास बिजली ऑफिस के करीब लोगों को नशीली गोलियां बेच रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 47 स्ट्रीप में कुल 705 नग अल्पाजोलम नशीली दवा के टेबलेट्स मिले। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घूम-घूमकर लोगों को ऑन डिमांड नशे की गोलियां सप्लाई करता था।

Related Articles

Back to top button